IPL 2025 Auction: इस साल आईपीएल का मेगा ऑक्शन होने वाला है। ऑक्शन से पहले BCCI और IPL फ्रेंचाइजीज की जो मीटिंग हुई थी, उसमें ऑक्शन के नियमों को लेकर चर्चा हुई। कुछ फ्रेंचाइजीज अलग नियम चाहती थीं, तो कुछ फ्रेंचाइजी अलग नियम की मांग कर रही थीं।
2008 के नियम की वापसी की संभावना
अब BCCI 2008 वाले पुराने नियम को वापस IPL में ला सकता है, जिससे चेन्नई सुपर किंग्स को बड़ा फायदा हो सकता है। चेन्नई सुपर किंग्स कम पैसों में एमएस धोनी को रीटेन कर सकती है। यह नियम एमएस धोनी के लिए ही फायदेमंद साबित हो सकता है, क्योंकि इस वक्त उनकी उम्र 43 साल हो चुकी है।
अनकैप्ड खिलाड़ियों के लिए नया मौका
दरअसल, IPL में BCCI पुराना नियम वापस लागू कर सकती है, और रिटेंशन को लेकर यह पुराना नियम एक बार फिर से आईपीएल में दिख सकता है। आईपीएल के शुरुआत में यह नियम था, लेकिन बाद में इसे हटा दिया गया था। रिटायर्ड खिलाड़ी अनकैप्ड के तौर पर रिटेन किए जाते थे। अब ऐसे में 43 साल के धोनी को चेन्नई सुपर किंग्स रिटेन करेगी या नहीं, यह साफ नहीं है। लेकिन इस नियम से उन्हें फायदा होगा।
इसे भी देखे : Vinesh Phogat का संन्यास से यू टर्न?
MS. Dhoni Auction धोनी का रिटेंशन: कितना होगा खर्च?
धोनी खुद खेलेंगे या नहीं, यह जानकारी भी साफ नहीं हुई है, क्योंकि ना तो धोनी ने अपने रिटायरमेंट को लेकर कुछ कहा है और ना ही चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से कोई जवाब आया है। अगर यह नियम आता है, तो अनकैप्ड खिलाड़ी के तौर पर एमएस धोनी को रिटेन कर लिया जाएगा, और चेन्नई सुपर किंग्स को ज्यादा पैसा खर्च नहीं करना पड़ेगा। बीसीसीआई धोनी को ऑक्शन के नियम से पहले अनकैप्ड घोषित कर सकता है।
पुराने नियम की वापसी और संभावित फायदा
दरअसल, यह नियम 2008 में आईपीएल में लागू था, लेकिन 2021 में इसे हटा दिया गया था क्योंकि इसका उपयोग नहीं किया गया था। अगर यह नियम वापस आता है, तो धोनी को 4 करोड़ में रिटेन किया जा सकता है, जो सबसे कम सैलरी स्लैब होगा।
New Retention rule : क्या हो सकता है बदलाव?
रिटेंशन के लिए नए रूल्स भी चर्चा में हैं, जिनमें 3+1+1 का नियम हो सकता है। इसमें तीन भारतीय खिलाड़ी (जिसमें अनकैप्ड भी शामिल हो सकते हैं), दो इंटरनेशनल प्लेयर, एक विदेशी खिलाड़ी, और एक राइट टू मैच (RTM) कार्ड के तहत रिटेन किया जा सकता है। 31 जुलाई को बीसीसीआई और फ्रेंचाइजीज की बैठक में इस नियम पर काफी जोर दिया गया था कि रिटायर्ड खिलाड़ियों को अनकैप्ड के तौर पर माना जाए।
CSK चेन्नई सुपर किंग्स को होगा बड़ा फायदा
ऐसे में चेन्नई सुपर किंग्स को जबरदस्त फायदा हो सकता है और धोनी को भी कम पैसों में खरीदा जा सकता है। देखना दिलचस्प होगा कि जब बीसीसीआई आईपीएल के रिटेंशन और ऑक्शन के नियम घोषित करता है, तो उसमें कौन-कौन से चौकाने वाले नियम होंगे और कौन-कौन से नए नियमों को बीसीसीआई ऐड करता है।
Q1: क्या IPL 2025 के मेगा ऑक्शन में पुराने नियमों की वापसी होगी?
हां, बीसीसीआई 2008 के पुराने रिटेंशन नियमों को वापस लाने पर विचार कर रही है, जिससे चेन्नई सुपर किंग्स को एमएस धोनी को कम पैसों में रिटेन करने में फायदा हो सकता है।
Q2: क्या MS Dhoni IPL 2025 में खेलेंगे?
अभी तक एमएस धोनी के रिटायरमेंट को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी नहीं है, लेकिन नए नियमों के लागू होने पर चेन्नई सुपर किंग्स उन्हें अनकैप्ड खिलाड़ी के रूप में रिटेन कर सकती है।
Q3: चेन्नई सुपर किंग्स को नए नियमों से क्या फायदा होगा?
अगर बीसीसीआई पुराने रिटेंशन नियमों को वापस लाती है, तो चेन्नई सुपर किंग्स एमएस धोनी को कम पैसों में रिटेन कर सकती है, जिससे उन्हें बड़ा फायदा हो सकता है।